सीएम योगी ने 332 आबकारी आरक्षियों को सौंपे नियुक्ति पत्र,बोले- सपा-बसपा इसको बदनाम विभाग कहते थे
(India)


सीएम योगी आदित्यनाथ ने आबकारी आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनका चयन यूपीएसएसएससी ने किया था। सीएम ने 332 आबकारी आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि 332 आरक्षियों को आबकारी विभाग में अपने आप को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। आयोजन के दौरान मंच पर सीएम योगी के साथ आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मंच पर सीएम योगी के साथ आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे। पूरी भर्ती में पारदर्शिता और आरक्षण के सभी नियमों का पालन किया गया है। सरकार ने साढ़े पांच साल में 5 लाख से अधिक युवा को शासकीय सेवा से जोड़ने का काम किया है। मुझे बहुत खुशी है कि इनमें 30 फीसदी बालिकाओं का भी चयन हुआ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।