राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची बलरामपुर,कृषि उत्पादन मंडी समिति में एफपीओ केंद्र का किया शुभारंभ
(India)


राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंची। उनके साथ प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी थे। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार और एसपी राजेश सक्सेना ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में एफपीओ केंद्र का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग आदि द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। राज्यपाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सदर विधायक पलटूराम , तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने बुके देकर राज्यपाल का स्वागत किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।