अंकिता भंडारी हत्याकांड,डोईवाला में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च,मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग
(India) डोईवाला में देर रात कांग्रेस जनों ने जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा के नेतृत्व में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर कैंडल मार्च कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
अंकिता भंडारी हत्याकांड से नाराज तमाम राजनीतिक संगठनों के साथ क्षेत्र के लोगों ने 2 अक्टूबर को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया था... कई जगह पर यह बंद बेहद सफल रहा तो वहीं कई जगह पर बाजार खुले रहे... जिसको लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज पहाड़ की गरीब बेटी अंकिता भंडारी के संग यह घटना घटी है तो कल किसी और की बेटी के साथ इस तरह की घटना हो सकती है। इसलिए अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सभी को एक साथ एक मंच पर आना होगा।
अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर पुलिस रिमांड पर लिए गए तीनों हत्यारोपियों को आज एसआईटी ने पौड़ी जिला कारागार में दाखिल कर दिया। इससे पूर्व एसआईटी ने इस हत्याकांड के तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया था अंकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी ने आरोपियों से अहम सबूत जुटाए है। बता दे कि 23 सितंबर को रेगुलर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों आरोपियों पुलकित, अंकित और सौरभ को न्यायियक अभिरक्षा में जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया था। अंकिता हत्याकांड की जांच को लेकर सरकार ने डीआईजी पी. रेणुका देवी की अध्यक्षता में एसआईटी टीम का गठन किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।