Invest Rajasthan Summit 2022: दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट आज से
(India) राजधानी जयपुर में एक बार फिर से देश के प्रमुख बड़े उदयोगों के घरानों के प्रमुखों की आवाजाही का गवाह जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना हुआ है। दरअसल सात और आठ अक्टूबर को Invest Rajasthan Summit 2022 की शुरूआत सीतापुरा स्थित जेईसीसी हॉल में होगी। जिसमें राज्य में निवेश और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए देश के बड़े उद्योगपतियों के आने का सिलसिला जयपुर एयरपोर्ट पर जारी है।
30 से अधिक चार्टर विमानों के जरिए उद्योगपति देश समेत विदेशों से जयपुर पहुंच रहे हैं। इनमें से छह से अधिक चार्टर विमान जयपुर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही अन्य उड़ानों और चार्टर के जरिए 1500 से अधिक वीआईपी मेहमान जयपुर पहुंच रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।