दिल्ली के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम दिल्ली, पंजाब और आंध्र प्रदेश में शुक्रवार सुबह से करीब 35 जगहों पर छापेमारी करती नजर आ रही है। ईडी इस मामले में तीसरी बार छापेमारी कर रही है। अब तक करीब 100 ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है। बता दें कि इस मामले में शराब कारोबारी समीर महेंद्रू और आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी विजय नायर को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि दिल्ली की नई आबकारी नीति पर सवाल उठाए जा रहे थे। इसको देखते हुए उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उनकी सिफारिश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। उधर, शराब घोटाला केस को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में जुबानी जंग भी जारी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।