भारतीय वायुसेना दिवस का स्थापना दिवस आज,8 अक्टूबर 1932 को रखी गई थी नींव
(India)

भारतीय वायुसेना के खेमे में आज स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान शामिल हो गए हैं। इस लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का नाम 'प्रचंड' रखा गया है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी की उपस्थिति में जोधपुर एयरबेस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन हेलिकॉप्टरों को औपचारिक रूप से वायु सेना के बेड़े में शामिल किया। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने वायुसेना दिवस पर सभी वायु सेना कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया कि हमारे वायु योद्धा अत्यंत प्रतिबद्धता और साहस के साथ आसमान की रक्षा कर रहे हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा और असंख्य बलिदानों के लिए हम उनके ऋणी रहेंगे। वे महिमा के साथ आकाश को छूते रहें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।