तुरुवेकरे में राहुल गांधी का हमला ,बोले- सावरकर अंग्रेजों के लिए करते थे काम
(India)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के तुरुवेकरे में वीर सावरकर पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि सावरकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे और उसे इसके लिए पैसे मिलते थे। कांग्रेस सांसद ने कहा- देश की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है और सरकार इसे मैनेज करने के लिए मीडिया पर कंट्रोल कर रही है। राहुल ने कहा- RSS ने भी ब्रिटिश राज का समर्थन किया था और आज उनके नफरत के खिलाफ ही भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। राजस्थान में अडानी समूह के इन्वेसमेंट करने के सवाल पर भी राहुल बोले। उन्होंने कहा- मैं कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं हूं। मैं मोनोपॉली के खिलाफ हूं। प्रक्रिया के हिसाब से वहां सबकुछ सही है। सरकार ने कोई पावर यूज कर वहां अडानी को फायदा नहीं पहुंचाया है। अगर, कभी फायदा पहुंचाया जाएगा, तो मैं सबसे पहले विरोध करुंगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।