लंबी बीमारी के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन
(India) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 1 अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था. मुलायम सिंह के निधन के बाद समाजवादी परिवार शोक की लहर में डूब गया.

गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में एक डॉक्टरों का पैनल मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहा था. उन्हें 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8.16 बजे आखिरी सांस ली.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।