(India)
वंदे भारत ट्रेन में ट्रेन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि जिससे कैटल से टकराने पर आगे का हिस्सा टूटे तो हम इसे फटाफट जल्द सही कर कर सकते है . रेल मंत्री ने ट्रैक तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे के ट्रैक पर कई जगह कैटल की समस्या रहती है. ऐसे में ट्रेन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि जिससे कैटल से टकराने पर आगे वाले हिस्से में किसी तरह का नुकसान न हो और यह इंजन पर असर न डालें. इसके साथ ही अगर किसी तरह आगे का हिस्सा टूटे तो हम इसे फटाफट जल्द सही कर दें. इसके साथ ही हम रेलवे ट्रैक को अगले तीन से चार सालों में एलीवेट करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कैटल की समस्या को दूर किया जा सके. इसके साथ ही ट्रैक तकनीक में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।