(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को गुजरात (Gujarat) के गांधीनगर में भारतीय फर्मों के उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले देश के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो (Defence Expo) का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत के व्यावसायिक कौशल में दुनिया के विश्वास को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि डिफेंस एक्सपो 2022 का ये आयोजन नए भारत की ऐसी भव्य तस्वीर खींच रहा है, जिसका संकल्प हमने अमृतकाल में लिया है. इसमें राष्ट्र का विकास भी है, राज्यों का सहभाग भी है. उन्होंने ये भी कहा कि एक नए भविष्य के लिए यह देश का सबसे बड़ा रक्षा एक्सपो है. मुझे पता है कि इससे कुछ देशों को असुविधा भी हुई है, लेकिन सकारात्मक मानसिकता वाले कई देश हमारे साथ आए हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।