(India)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने अपनी यात्रा के दौरान मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर गुरुवार को भारत की आलोचना की. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख (UN Chief) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों का अभ्यास करने का आह्वान किया, ताकि समृद्ध विविधता वाले देश में सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा करके इसे मजबूत बनाया जा सके. गुटेरेस ने आईआईटी-बॉम्बे (IIT Bombay) में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "वैश्विक मंच पर भारत की आवाज समावेशिता और मानवाधिकारों के सम्मान के लिए मजबूत प्रतिबद्धता से ही अधिकार और विश्वसनीयता हासिल कर सकती है."
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।