(India)
भारतीय करेंसी (नोटों) पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो को लेकर आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा है कि यह देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ श्री गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए. गुरुवार को लिखे इस पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि आज देश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है. आजादी के 75 साल बाद भी भारत विकासशील और गरीब गेशों में गिना जाता है. उन्होंने पूछा है कि हमारे देश में आज भी इतने लोग गरीब क्यों हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।