वंदे भारत की चेन्नई-मैसूर वंदे भारत का ट्रायल हुआ, 11 नवंबर को हरी झंडी दिखाने वाले हैं PM Modi
(India) वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की पांचवीं ट्रेन चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल आज से शुरू हो गया है. चेन्नई के एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन से देश की 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल शुरू हुआ है. ये दक्षिण भारत को जाने वाली देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड सर्विस होगी. प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी 11 नवंबर को इंडियन रेलवे की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे और उनके शेड्यूल में इसको रवाना करने का कार्यक्रम शामिल है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।