दुनिया में भारत ने रचा इतिहास, देश का पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च
(India) स्पेस प्राइवेट सेक्टर में आज इसरो (ISRO) और हैदराबाद की कंपनी स्काईरूट (Skyroot) ने इतिहास रच दिया है. देश का पहला निजी क्षेत्र का मिशन प्रारंभ सफल रहा. इस मिशन को स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा तैयार किए गए विक्रम एस रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया. इस मिशन के तीन पेलोड थे और यह सब ऑर्बिटल मिशन था. यानी पृथ्वी को सतह से 101 किलोमीटर की दूरी पर पहुंच कर मिशन समंदर में स्प्लैश हुआ. पूरे मिशन का समय केवल 300 सेकंड्स का था.

इसरो ने इस मिशन के प्रक्षेपण के लिए स्काईरूट एयरोस्पेस को 12 नवंबर से 16 नवंबर का विंडो किया था. लेकिन मौसम के हालात को देखते हुए 18 नवंबर को सुबह 11.30 बजे तय किया गया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।