राहुल गांधी ने जूनागढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौत को लेकर भूपेंद्र पटेल सरकार पर किया हमला
(India) जरात विधानसभा चुनाव की जोर शोर से चल रही तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जूनागढ़ में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौत को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य में दिखावे की शराबबंदी है.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''ड्राई स्टेट गुजरात में कल फिर जहरीली शराब से लोगों की मृत्यु हुई! एक तरफ दिखावे की शराबबंदी, दूसरी ओर जहरीली शराब और ड्रग्स से लोग मर रहे हैं. रोजगार की जगह जहर दे रही है सरकार. ये है बीजेपी का 'गुजरात मॉडल'! गांधी-सरदार की भूमि को नशे में लिप्त कर दिया है.'' इसके आगे उन्होंने #RejectBJP लगाया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।