धीमी हुई भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार, 2022-23 की दूसरी तिमाही में 6.3 फीसदी रही GDP
(India) मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही जुलाई से सितंबर (July-September) के बीच देश की अर्थव्यवस्था ने 6.3 फीसदी के दर से विकास किया है. वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही ( (1st Quarter) अप्रैल से जून के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने 13.5 फीसदी के दर से विकास किया था. जबकि बीते वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर ( GDP ) 8.4 फीसदी रही थी. जबकि 2020-21 की दूसरी तिमाही में जीडीपी - 7.5 फीसदी ( नेगेटिव में) रहा था. वहीं जीडीपी के आंकड़े आरबीआई के अनुमान के मुताबिक आये हैं. आरबीआई ने भी दूसरी तिमाही में 6.1 से 6.3 फीसदी के बीच जीडीपी रहने का अनुमान जताया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।