तवांग पर सदन में भारी हंगामा, खरगे बोले- पूरे देश को दें सही जानकारी
(India) तवांग मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया है. लोकसभा स्पीकर ने विपक्ष के इस हंगामें पर नाराजगी जतायी है. साथ ही विपक्ष में नेताओं के लााए गए तख्तियों पर कहा ये सब करना छोड़ दें. तवांग मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्य सभा में कहा कि हमने कल भी नोटिस दिया और आज भी दे रहे हैं. हम चीनी घुसपैठ पर चर्चा सदन में चाहते हैं. हमको पूरी जानकारी मिले साथ ही पुरे देश को भी मिले. तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा से वाकआउट कर दिया है. विपक्ष का कहना है कि सरकार हमें और देश को सवालों के जवाब दे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।