ऋषि सुनक ने PM बनने के बाद अर्थशास्त्रियों के अनुमान से कम रही देश की महंगाई दर
(India) ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (UK PM Rishi Sunak) के सत्ता में आने के बाद से ही उनके ऊपर लगातार इकोनॉमी को बेहतर करने का दवाब है. अक्टूबर के महीने में यूके में महंगाई (Inflation in UK) ने 41 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. इसके बाद से ही सरकार के ऊपर महंगाई पर लगाम लगाने का दबाव बढ़ रहा था.ऐसे में बुधवार के दिन यूके की महंगाई के आंकड़े देश के इकोनॉमी (UK Economy) के लिए बेहतर संकेत लेकर आए हैं. अक्टूबर के महीने में ब्रिटेन में महंगाई 11.1 फीसदी था जो नवंबर के महीने में घटकर 10.7 फीसदी पर आ गया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।