मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी से पूछा- चीन पर कब होगी चर्चा? हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय
(India) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर चीन विवाद को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. शनिवार (17 दिसंबर) को खरगे ने अखबारों की कटिंग को ट्वीट करते हुए लिखा, "डोकलाम से लेकर जमफेरी रिज (Jampheri Ridge) तक चीन अपना निर्माण करने में लगा हुआ है. यह भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर (Siliguri Corridor) को खतरे में डाल रहा है, जो पूर्वोत्तर भारत के राज्यों का प्रवेश द्वार है. यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत चिंता का विषय है!"

ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए खरगे ने पूछा, "चीन पे चर्चा कब होगी?" वहीं, इससे पहले खरगे ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा था कि क्या संसद में चीन के खिलाफ बोला नहीं जा सकता है? क्या इसकी अनुमति नहीं है? इसके साथ ही खरगे ने ट्वीट कर सरकार पर तंज कसते हुए ये भी कहा था, ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।