सर्द सुबह में कोहरे की चादर, फिर भी सिर्फ टीशर्ट में दिखे राहुल गांधी, अब तक 9 राज्यों को कवर कर लिया
(India) भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक 9 राज्यों को कवर कर लिया है. यात्रा कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई थी. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को शनिवार को लाल किले पर पहुंच कर विराम दिया है. यात्रा नए साल में 3 जनवरी से शुरू होगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार सुबह महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी के समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. राजघाट पहुंचकर राहुल ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को श्रद्धांजलि अर्पित की. राहुल गांधी ने विजय घाट जाकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) को श्रद्धांजलि अर्पित दी. राहुल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के समाधि स्थल राष्ट्रीय स्मृति पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राहुल ने वीर भूमि पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) को श्रद्धांजलि अर्पित की और शक्ति स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) को श्रद्धांजलि दी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।