(DELHI, DELHI)
दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के ट्रेन धुलाई और सफाई क्षेत्र में एक ट्रक ने बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस के इंजन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह 11:37 बजे स्टेशन की 'वाशिंग लाइन' पर हुई, जब ट्रेन किशनगंज रेलवे स्टेशन से आ रही थी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, "ट्रक ट्रेन के पहिए लेकर जा रहा था, तभी इंजन से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रेन पटरी से नहीं उतरी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, टक्कर के कारण ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है।" बयान में कहा गया, "संबंधित अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि टक्कर का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारी मामले पर कड़ी नजर रख रहे हैं।" उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, "मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।