कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके की होटल में लगी भीषण आग,15 लोगों की मौत
(India) कोलकाता के फलपट्टी मछुआरा इलाके में एक होटल में लगी आग में 15 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। 22 लोगों को बचा लिया गया है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृतकों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। 12 मृतकों में से 8 की पहचान हो गई है।
PM मोदी ने भीषण आग हादसे पर दुख जताया, प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता राशि देने का ऐलान किया,प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि दी जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।