कोलकाता अग्निकांड: होटल का मालिक, प्रबंधक गिरफ्तार
(Kolkata, Kolkata) कोलकाता के जिस होटल में भीषण आग लगी थी, उसके मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रितुराज होटल के मालिक आकाश चावला और प्रबंधक गौरव कपूर को सुबह हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जोरासांको पुलिस थाने में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं, धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि होटल से बरामद 14 शवों में से 12 की पहचान हो गई है और उनका पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं। भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार इलाके के मछुआ में स्थित छह मंजिला बजट होटल में मंगलवार रात 8.10 बजे आग लग गई और होटल के 42 कमरों में 88 मेहमान थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।