अधिकारी ने बताया कि वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "तेजस्वी को कोई चोट नहीं आई है। तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तेजस्वी भी अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मियों का हालचाल जाना। अस्पताल में तेजस्वी ने संवाददाताओं से कहा, "दुर्घटना उस समय हुई, जब हम मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। हम गोरौल के पास चाय पीने के लिए रुके थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने मेरे काफिले की दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मैंने तुरंत जिला पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। दुर्घटना मेरे वाहन से महज पांच फीट की दूरी पर हुई।" अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है। तेजस्वी ने कहा, "यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने पीटीआई को बताया, "काफिले में शामिल दो सुरक्षाकर्मी और जिला पुलिस का एक जवान घायल हो गया। तीन घायल पुलिसकर्मियों में से दो को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है और एक का इलाज हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायल सुरक्षाकर्मी "अब खतरे से बाहर हैं।" उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।