वेट लॉस चैलेंज ने ली फिटनेस कोच की जान: सोशल मीडिया पर फैली चेतावनी
(India) 30 वर्षीय रशियन फिटनेस कोच और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दिमित्री नुयानजिन की मौत कार्डियक अरेस्ट से हो गई। दिमित्री ने अपने नए वेट लॉस प्रोग्राम को प्रमोट करने के लिए पहले तेजी से वजन बढ़ाने और फिर तेजी से घटाने का चैलेंज लिया था। इसके दौरान उन्होंने एक महीने में लगभग 13 किलो से ज्यादा वजन बढ़ा लिया था, जिसमें हाई-कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल वाले फास्ट फूड शामिल थे। उनकी मौत ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी और फिटनेस व स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को तेज़ी से वजन बढ़ाने या घटाने से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के बारे में चेताया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, तेजी से वजन बढ़ाने या घटाने के प्रयास से हृदय रोग, किडनी की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, मांसपेशियों की हानि और मेटाबोलिज्म धीमा होने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। स्वस्थ तरीके से वजन नियंत्रित करने के लिए धीमी और स्थिर प्रक्रिया अपनाना जरूरी है। तेज़ी से वजन बदलने वाले किसी भी प्रोग्राम को बिना डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह के अपनाना जानलेवा साबित हो सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।