कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू का महल परिसर इन दिनों लजीज और जायकेदार पकवानों का केंद्र बना हुआ है। लोग रंग-बिरंगे केक का स्वाद लेने के लिए उमड़ रहे हैं। केकों की आकृतियां भव्य महलों से लेकर हिंदू देवी-देवताओं की तरह हैं। तरह-तरह के केक क्रिसमस और आने वाले साल के स्वागत के लिए हैं।
दरअसल यहां 51वां सालाना केक शो चल रहा है। शो ने देश भर के रचनात्मक बेकर्स को एक मंच पर ला खड़ा किया है। वे अपनी पाक कला का बखूबी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल की प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षणों में एक है रॉयल सिटाडेल शुगर स्कल्पचर। 18 फुट ऊंचा केक महल की तर्ज पर बना है।
आगंतुकों के लिए केक शो एक शानदार अनुभव है। वे अपने पसंदीदा केक का लुत्फ उठाते हैं, जो पाक कला के हुनरमंद कलाकारों को समर्थन है।
केक शो 12 दिसंबर से शुरू हुआ है और 4 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान बेंगलुरू क्रिसमस और नए साल की खुशियों में डूबा रहेगा। ये विशालकाय केक आगंतुकों को याद दिलाते हैं कि उत्सव, संस्कृति और रचनात्मकता एक मंच पर लाई जा सकती हैं, एक जायकेदार स्लाइस के चटकारे के साथ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।