टीजर में दिख रहे डिजाइन और डिटैचेबल कीबोर्ड सपोर्ट को देखते हुए टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डिवाइस संभवतः Huawei MatePad 11.5 हो सकता है। अगर यही मॉडल लॉन्च होता है तो इसमें 11.5-इंच की बड़ी डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट और करीब 10,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह टैबलेट छात्रों और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, खासकर ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉलिंग और मल्टीटास्किंग के लिए। गौरतलब है कि भारत में कंपनी का आखिरी टैबलेट Huawei MatePad T8 2020 में लॉन्च हुआ था। ऐसे में नया डिवाइस कंपनी की भारतीय बाजार में वापसी की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।