इस फैसले के बाद क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। सरकार का लक्ष्य इस प्राकृतिक स्थल को बेहतर इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है, ताकि देश और विदेश से आने वाले पर्यटक यहां की जैव विविधता और प्रवासी पक्षियों का अनुभव कर सकें।मैनपुरी का समान पक्षी विहार उत्तर प्रदेश के प्रमुख वेटलैंड क्षेत्रों में शामिल है। यह एक रामसर साइट भी है, जहां हर साल बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं।
गंगा के मैदानी क्षेत्र में स्थित यह मौसमी झील पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी करने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सर्दियों के मौसम में यहां देश-विदेश से कई प्रजातियों के पक्षी प्रवास के लिए आते हैं।वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि समान पक्षी विहार में कई दुर्लभ और प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी इसे पर्यटन की दृष्टि से खास बनाती है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले से ही कई महत्वपूर्ण पक्षी विहार मौजूद हैं, जिनमें चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार, सैंडी पक्षी विहार, बखिरा पक्षी विहार, विजय सागर पक्षी विहार, लाख बहोसी पक्षी विहार और समसरोवर पक्षी विहार शामिल हैं।
इन स्थलों की तरह समान पक्षी विहार को भी बर्ड वॉचिंग, फोटोग्राफी और प्रकृति पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है।
विकसित होंगी आधुनिक पर्यटन सुविधाएं
योगी सरकार की योजना पक्षी विहारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बर्ड-वॉचिंग सर्किट से जोड़ने की है। इसके तहत पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
प्रस्तावित विकास कार्यों में वॉच टावर का निर्माण,साइन बोर्ड और सूचना केंद्र,सोलर लाइटिंग व्यवस्था
जैव विविधता अध्ययन केंद्र,पर्यटक सुविधाओं का विस्तार जैसे कार्य शामिल हैं।इसके अलावा प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए भी योजनाएं तैयार की जाएंगी।
सरकार के इस फैसले से मैनपुरी क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता को संरक्षित करते हुए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
6 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को मिलने के बाद समान पक्षी विहार के आसपास पर्यटक सुविधाओं का विस्तार होगा और यह क्षेत्र आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के प्रमुख प्रकृति पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।