शुरुआती जांच और खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, हमले के पीछे नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (युंग आंग गुट) यानी NSCN-K-YA के उग्रवादियों का हाथ होने की आशंका जताई गई है। जिस इलाके में हमला हुआ, वहां भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम भी चल रहा है।
हमले के बाद भारतीय सेना और जिला पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी। भाग रहे उग्रवादियों की तलाश के लिए आसपास के जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। पूर्वोत्तर सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है और इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
चांगलांग के एसपी किर्ली पाडु ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने चांगलांग पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को घटना से जुड़े विवरण जुटाने के निर्देश दिए हैं। भारत-म्यांमार सीमा से सटा चांगलांग जिला विद्रोही समूहों की आवाजाही के कारण संवेदनशील माना जाता है और हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।