(Amber, Jaipur)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 3 जनवरी यानि शुक्रवार को सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में होने वाली इस बैठक में उन 10 अध्यादेशों पर चर्चा होनी है, जो पिछली विधानसभा के 11 वें सत्र में पेश किए थे। लेकिन जो बिल नहीं बन पाए थे। जिन 10 अध्यादेशों पर कैबिनेट बैठक में चर्चा होनी है। उनमें राजस्थान सुनवाई का अधिनियम 2013, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय अध्यादेश, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर, कोटा और जोबनेर, राजस्थान झील विकास प्राधिकरण अध्यादेश 2013, राजस्थान वृक्ष अध्यादेश, राजस्थान पेसिफिक चिकित्सा विश्वविद्यालय उदयपुर अध्यादेश, माधव विश्वविद्यालय सिरोही और आईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर अध्यादेश शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।