(Amber, Jaipur)
शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के सर्टिफिकेट को लेकर हाल ही में जारी किए टेंडरों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। सराफ ने बताया कि करीब चालीस लाख के इन टेंडरों का विज्ञापन केवल दो अखबारों में ही दिया गया था और इसी कारण टेंडर को निरस्त कर दिया गया है। इससे पहले भी करोड़ों के टेंडर शिक्षामंत्री ने रोक दिए थे। सराफ ने बताया कि अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद और मंत्रिमंडल गठन से पहले जितने भी टेंडर हुए हैं उनको रोक दिया जाए। इन टेंडरों की जांच के बाद ही इन्हें हरी झंडी दी जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।