सब्सिडी वाले सिलेंडर बढ़ाने पर विचार नहीं – मोइली
(India) नई दिल्ली,एजेंसी पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने सब्सिडी वाले सिलिंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने के किसी भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है.
ऐसा लग रहा है कि सरकार के बीच सब्सिडी वाले सिलिंडर को लेकर कभी हां कभी ना का खेल हो रहा है.
पुतिवाइपे में मोइली ने कहा, साल में सब्सिडी वाले नौ सिलेंडरों से करीब 90 फीसदी उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा. केवल 10 फीसदी लोगों को ही सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाता. उन्होंने कहा कि जनता सरकार के इस कदम की सराहना करेगी.
गौरतलब है कि गुरुवार को केंद्रीय वित्ता मंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली में इस बात का संकेत दिया था कि सरकार सब्सिडाइज्ड सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ा कर 12 कर सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।