वीरभद्र सिंह व उनकी पत्नी के खिलाफ जांच शुरू
(India)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व उनकी सांसद पत्नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ते समय सारी संपत्ति की घोषणा नहीं करने के मामले की चुनाव आयोग ने जांच शुरू कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा दायर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से चुनाव के दौैरान वीरभद्र सिंह व प्रतिभा सिंह द्वारा दिए हलफनामों में बताई गई संपत्ति व कथित तौर पर छिपाई संपत्ति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र चैहान ने बताया कि सभी दस्तावेज डाक से भेजे गए हैं और अभी तक उन्हें मिले नहीं हैं। इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया है कि वीरभद्र और प्रतिभा ने चुनाव हलफनामों में पूर्ण भुगतान व शेयरों की कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए उन पर कार्रवाई की जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।