कोयला घोटाले से जुड़ी गुम फाइलें मिलीं
(India)
कोयला घोटाले से जुड़ी जरूरी गुम फाइलें मिल गई हैं और सीबीआई नौ जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी में है। सीबीआई ये बात सुप्रीम कोर्ट को सूचित कर सकती है कि उसे कोयला खदान आबंटन घोटाला मामले से संबंधित सभी प्रासंगिक दस्तावेज मिल गए हैं और वे इस संदर्भ में प्रारंभिक जांच समाप्त करने की सिफारिश कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, अब तक एजेंसी को इस संदर्भ में कोयला मंत्रालय के अधिकारियों का कोई अपराध नहीं दिखा है और एजेंसी गुम फाइल संबंधी जांच को समाप्त किए जाने के लिए कह सकती है। एजेंसी ने इस संबंध में एक प्राथमिक मामला पिछले साल सितंबर में दर्ज किया था। सीबीआई नौ जनवरी को उच्चतम न्यायालय के समक्ष जो स्थिति रिपोर्ट सौपेंगी, उसमें फाइल गुम होने के बारे में सूचना महत्वपूर्ण होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।