उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गया और तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने सेना की मदद से सोपोर के चनाखन क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि जब सुरक्षाबल आतंकियों के ठिकाने की तरफ बढ़ रहे थे तभी उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों की गोलीबारी में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को सेना के 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां असिस्टेंट इंस्पेक्टर कफील अहमद ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की पहचान कॉन्स्टेबल मंजूर अहमद, जाकिर अहमद और इरफान अहमद के रूप में हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।