(DELHI, India)
अन्ना ने कहा, मुझे लगता है कि अभी पूरे देश में चुनाव लड़ना सही नहीं होगा. अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप पहले ही 20 राज्यों में लगभग 300 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है. इनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सभी सीटें शामिल हैं. पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का ऐलान जनवरी महीने में कर सकती है.अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के बीच मतभेद की वजह चुनाव ही रहे हैं. पहले भी जब अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया तो अन्ना हजारे नाराज हो गए थे. इसी के बाद भ्रष्टाचार के विरोध में चला आंदोलन दोफाड़ हो गया. हालांकि अरविंद केजरीवाल पीछे नहीं हटे. उन्होंने पार्टी बनाई और दिल्ली में शानदार प्रदर्शन किया. यहां तक कि वह अल्पतम की सरकार बनाने में भी कामयाब रहे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।