रोम जल रहा था और नीरो बंसी बजा रहा था की तर्ज पर यूपी सरकार सैफई महोत्सव में नाच गाने का आनंद उठी रही है और उसके मंत्री विदेश यात्रा कर रहे हैं। प्रदेश दंगों का दंश झेल रहा है। मुजफ्फरनगर में राहत शिविरों में कई बच्चों की मौत के बाद सैकड़ों लोग ठंड से जूझ रहे हैं। अपनों को मौत के मुंह में जाता देख रहे हैं। वहीं बुधवार को सैफई महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड स्टार्स का जमवाड़ा लगा। अंतिम दिन इस आयोजन में माधुरी, सलमान, रणवीर सिंह, सोहा अली खान और करिश्मा तन्ना अपनी पेशकश से लोगों का दिल बहलाया। सैफई आने का इनाम भी माधुरी को मिला, उनकी फिल्म डेढ़ इश्किया को एक करोड़ रुपये राज्य सरकार की तरफ से दिए गए। बहाना बना डेढ़ इश्किया का यूपी में शूट होना। एक तरफ सपा के विधायक और नेता जनता के ऊपर दबंगई दिखा रहे थे तो मुख्यमंत्री पद की गरिमा का ख्याल न करते हुए ‘दबंग’ सलमान की अगुवाई के लिए पहुंच गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।