पाकिस्तान सैनिकों द्वारा एलओसी पर भारतीय सैनिक लांस नायक हेमराज का सिर कलम कर ले जाने के बाद पाकिस्तान में किसी स्थान पर उसका प्रदर्शन किया गया था। इस तरह का वीडियो गुरूवार को सामने आया। वीडियो में हेमराज के पास से पाए गए सामानों- टार्च, टार्च की भारतीय कंपनी की बैटरी और भारतीय नोट भी दिखाए गए है। हेमराज के कथित सिर का वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह 13 जनवरी को राष्ट्रीय मीडिया को संबोधित करने वाले हैं । सेना ने इस वीडियो की प्रामाणिकता के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया । सेना के सूत्रों ने इस बात पर हैरानी जताई कि यह वीडियो इस घटना के ठीक एक साल बाद सामने आया है। वीडियो में लांस नायक हेमराज के सिर को पकड़े हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को दिखाया गया है, लेकिन उस व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखाया गया. यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो को कहां बनाया गया.वीडियो में भारतीय नोट और बैटरियां भी दिखाई गई हैं. भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों की 24 दिसम्बर को वार्ता हुई थी, जिसे सद्भावपूर्ण बताया गया था. इस वीडियो के सामने आने से एक बार फिर से भारत के जख्म हरे हो गए हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।