मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पेश किया राजस्थान का बजट
(Amber, Jaipur) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने दूसरे कार्यकाल का आज पहला बजट पेश किया। राजे ने बजट पेश करते हुए प्रदेश की आर्थिक तस्वीर पेश की और राज्य की खस्ता आर्थिक हालत के लिए पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बजट पेश करते हुए राजे ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने लापरवाह मुखिया की तरह काम करते हुए धन खर्च किया। राजे ने कहा कि अगले पांच साल के दौरान सरकार 15 लाख रोजगार पैदा करेगी। साथ ही राज्य के गांवों को शहरों की तरह विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश की सड़कों को भी प्राथमिकता दी और सड़कों का जाल बिछाने की बात कही। उन्होंने खराब सड़कों को 2017 तक पूरी तरह सुधार देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने गांवों में आरसीसी सड़कंे बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजस्थान से जल्द ही इंटर स्टेट हवाई सेवा शुरू करने की बात कही। जिसके लिए पवन हंस कंपनी से एमओयू किया जाएगा। मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश के किसानों को 24 घंटे बिजली देने और लंबित कृषि कनेक्शन जल्द जारी करने की बात कही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।