निर्बाध उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश
गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री लोगों के बीच पहुंचे और उनके प्रार्थना पत्र लेकर समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि बीमारी की स्थिति में उसका निर्बाध उपचार हो सके।
मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे चिंता न करें, सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अलग-अलग मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपे। साथ ही निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद तरीके से किया जाए।
जमीन कब्जे की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जनता दर्शन में जमीन पर कब्जे से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनके प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया।
गोशाला में गोसेवा कर गोवंश को खिलाई रोटी-गुड़
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने सबसे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर की गोशाला पहुंचकर गोसेवा की और गोवंश को अपने हाथों से रोटी व गुड़ खिलाया।
मुख्यमंत्री ने भोलू नाम के बछड़े और छुटकी नाम की बछिया को आवाज देकर अपने पास बुलाया और उन्हें दुलार किया। गोशाला में गोवंश मुख्यमंत्री के करीब आने के लिए उत्सुक नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें प्यार से समझाते हुए कहा, ‘अपनी जगह पर ही रहो, नहीं तो चोट लग जाएगी।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।