सोनभद्र के सबसे ज्यादा 176 गांव शामिल
जनजाति विकास विभाग के निदेशक प्रवीण मिश्र के अनुसार, अभियान के तहत सोनभद्र के सर्वाधिक 176 गांव चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा बलिया के 61, ललितपुर के 38, देवरिया, कुशीनगर और लखीमपुर खीरी के 34-34 तथा गाजीपुर के 26 गांव शामिल हैं।
वहीं, मिर्जापुर के 20, गोरखपुर के 18, चंदौली के 17 और बिजनौर के पांच गांव भी इस अभियान का हिस्सा हैं।
18 विभागों के समन्वय से होगा विकास
योगी सरकार का जोर जनजातीय बहुल गांवों में सड़क, पुल, नाली, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के साथ आजीविका के अवसर बढ़ाने पर है। विभागों के बीच समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और इन क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने का प्रयास किया जा रहा है।
25 निर्धारित हस्तक्षेपों के जरिए सुविधाओं का विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की थी। उत्तर प्रदेश में इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जनजाति विकास विभाग के साथ कुल 18 विभागों को जोड़ा गया है।
ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति, विद्युत ऊर्जा, कृषि, पशुपालन, कौशल विकास, पंचायती राज और पर्यटन समेत विभिन्न विभागों को 25 निर्धारित हस्तक्षेपों के माध्यम से गांवों को सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसका उद्देश्य जनजातीय परिवारों तक बुनियादी सुविधाएं और विकास के अवसर पहुंचाना है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।