4 दिन में बिके 40,000 आसुस ज़ेनफोन
(TRIPURA, India) आसुस के मुताबिक लॉन्च के 4 दिनों में ही 40,000 ज़ेनफोन बिक गए। कंपनी ने इन्हें भारत में 9 जुलाई को लॉन्च किया था। इन्हें ऑनलाइन केवल फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन आसुस के रीटेलर्स के जरिए बेचा जा रहा है। कंपनी ने पूरी बिक्री का आंकड़ा तो दिया, लेकिन यह नहीं बताया कि कौन सा फोन कितना बिका। इसके बारे में बताते हुए पीटर चंग, रीज़नल हेड, साउथ एशिया ऐंड कंट्री मैनेजर, सिस्टम बिज़नस ग्रुप, आसुस इंडिया ने कहा, 'लॉन्च के 4 दिनों में ही इतनी बिक्री देखकर हम बहुत खुश हैं। खूबसूरती से बनाए गए ज़ेनफोन्स ने भारतीय टेक प्रेमियों के दिलों को छू लिया है। हमें पूरा भरोसा है कि हम भविष्य में बड़ी सफलता पाएंगे।' आसुस ने भारत में ज़ेनफोन 4, ज़ेनफोन 5 और ज़ेनफोन 6 लॉन्च किए हैं। इनमें से ज़ेनफोन 4 (4 इंच) की कीमत 5999 रुपए, ज़ेन 4 (4.5 इंच) की कीमत 6999 रुपए, ज़ेनफोन 5 (8 जीबी) की कीमत 9999 रुपए, ज़ेनफोन 5 (16 जीबी) की कीमत 10999 रुपए और ज़ेनफोन 6 की कीमत 16999 रुपए है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।