(India)
ऐंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलने वाला पैनासोनिक एलुगा यू ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 720x1280 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें कॉर्निंग गरिला ग्लास 3 और ओजीएस (वन-ग्लास सलूशन) टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है। 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इसमें पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल वाला ऑटोफोकस कैमरा है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 16 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। इसमें 2500mAh बैटरी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं। 141 ग्राम वजन वाले इस फोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 141.5x71.3x7.95 मिलीमीटर है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।