आज पूरा हो रहा है राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा का कार्यकाल..........
(Amber, Jaipur) राज्यपाल मार्गेट आल्वा का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है, लेकिन अभी तक नए राज्यपाल की नियुक्ति नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र में नए राज्यपाल की नियुक्ति के लिए कवायद तेज हो गई है। हालांकि अभी तक किसी का नाम सामने नहीं है। आल्वा दोपहर बाद 4.30 बजे विमान से बैंगलूरू रवाना होंगी। इससे पहले आज राज्य केबिनेट ने उनके लिए विदाई भोज रखा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।