राजधानी जयपुर में खाकी एक बार फिर हुई दागदार और शर्मसार
(Amber, Jaipur) राजधानी में खाकी एक बार फिर दागदार और शर्मसार हुई है। एसीबी ने जयपुर पुलिस का एक जवान को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार माणकचौक थाने में तैनात बुद्धराम नाम के एएसआई को एसीबी टीम ने एक मामले को रफा-दफा कराने की एवज में दस हजार रूपए रिश्वत लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। दरअसल चैड़ा रास्ता के सौंथली वालों का रास्ता में ज्वेलरी का काम करने वाले लीलाधर सोनी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि माणक चैक के एएसआई बुद्धराम उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे को रफा-दफा कराने की एवज में बीस हजार की घूस मांग रहा है। जिसके बाद दोनों के बीच सौदा 15 हजार में तय हुआ। इसके तहत पहली किश्त देने के बाद आज दूसरी किश्त देना तय था। इसी दौरान एसीबी ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत की अगुवाई में इस ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अब बजरंग सिंह मामले की आगे की जांच करने में जुटे हैं........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।