श्याओमी 12 अगस्त को उतारेगी Mi 3 की अगली खेप
(India) कंपनी ने पिछले महीने से ही ऑनलाइन रीटेलर फ्लिपकार्ट की मदद से अपने फोन की बिक्री शुरू की है और यह खेप अब तक की सबसे बड़ी खेप होगी। हालांकि इसके बावजूद यह डिमांड को पूरा करने में सक्षम नहीं है। करीब 75,000 से अधिक लोगों ने इस फोन की खरीदारी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बिक्री की तारीख करीब आने तक यह संख्या बढ़कर 100,000 के ऊपर जा सकती है। पहली बार में करीब 10 हजार स्मार्टफोन 40 मिनट में, दूसरी बार में करीब 10 हजार स्मार्टफोन 5 सेकंड में और तीसरी बार में 15 हजार स्मार्टफोन 2 सेकंड में बिक चुके हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।