(India)
फोनपैड 7 में 1024x600 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 7 इंच का डिस्प्ले है। यह ऐंड्रॉयड 4.3 जेली बीन के साथ ज़ेन यूआई स्किन पर चलता है। इसमें हाइपर-थ्रेडिंग टेक्नॉलजी वाला 1.2 गीगाहर्त्ज ड्यूल-कोर इंटेल ऐटम प्रोसेसर और एक जीबी रैम है। इसमें पीछे की तरफ 2 मेगापिक्सल कैमरा है और आगे की तरफ 0.3 मेगापिक्सल कैमरा है। इंटरनल स्टॉरेज में 4 और 8 जीबी के ऑप्शन हैं। 64 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। इस टैबलट के साथ पहले साल 11 जीबी आसुस वेब स्टॉरेज क्लाउड स्पेस मिलेगा, उसके बाद 5 जीबी लाइफ टाइम मिलेगा। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी 10 घंटे तक चल जाती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3G शामिल हैं। यह काले, सफेद, लाल और नीले रंग में मिलेगा। 290 ग्राम वजन वाले इस टैबलट की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 192x110.8x10.7 मिलीमीटर है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।