NTPC के बांडों में 10000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा EPFO
(India) ईपीएफओ ने अपने निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) से निवेश के इस प्रस्ताव पर मंजूरी मांगी है। केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 26 अगस्त को होने वाली बैठक के एजेंडा में यह प्रस्ताव शामिल है। ईपीएफओ ने कहा कि संगठन के प्रबंधन के तहत बढ़ते कोष के मद्देनजर इसकी जरूरत महसूस की गई है। प्रस्ताव के अनुसार एनटीपीसी के बांड गैर परिवर्तनीय, गैर संचयी, करयोग्य भुनाने वाले बांड हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2014-15 से तीन साल तक प्रत्येक वर्ष इन बांडों में 2,000 से 5,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। कुल निवेश अधिकतम 10,000 करोड़ रुपए होगा। ईपीएफओ ने एनटीपीसी के बांडों में प्रत्येक तिमाही में कम से कम 500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।