एयर एशिया इंडिया ने दी कियाए में छूट
(India)
भारत की घरेलू विमानन कंपनी एयर एशिया इंडिया ने सीमित समय के लिए अपने सभी विमानों के किराये में बीस फीसद की छूट दी है। मंगलवार से शुरू हुई ये स्कीम सिर्फ 6 दिनों के लिए यानी 17 अगस्त तक ही चलेगी। कंपनी की ओर से शुरू की गई इस स्कीम के तहत कंपनी ने बेंगलुरु से चेन्नई, कोच्चि व गोवा और फिर इन सभी जगहों से बेंगलुरु तक के टिकट पर छूट दी है। एयर एशिया इंडिया फिलहाल इन्हीं रूट पर अपनी सेवाएं देती है। कंपनी बेंगलुरु से जयपुर और चंडीगढ़ रूट पर भी जल्द ही अपनी सेवाएं शुरू करने वाली है। मलेशिया की ओर से शुरू किये गये इस विमान का किराया घरेलू सेवाएं देने वाले कंपनियों से लगभग 35 फीसद कम है। भारतीय हवाई यात्रियों में अपनी पैठ बनाने के लिए शुरू किए गए इस अभियान के बारे में बताते हुए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिंट्टू चंदिल्या ने बताया कि हमारा ये अभियान हर भारतीय को अपना बनाने के हमारे सपने को साकार करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।