लंदन में प्राॅपर्टी खरीदने में भारतीय आगे
(India)
लंदन के प्रॉपर्टी मार्केट में विदेशियों द्वारा किया जाने वाला आधे से अधिक निवेश भारतीयों का है। रीयल इस्टेट सेवा व निवेश फर्म सीबीआरई की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2014 की दूसरी तिमाही में प्रॉपर्टी में कुल विदेशी निवेश में 55 प्रतिशत योगदान भारतीयों का रहा, जो 24.1 करोड़ पाउंड है। पिछले साल भारतीय निवेशकों ने जमीन का कोई भी सौदा नहीं किया था। सीबीआरई में सेंट्रल लंदन डिवेलपमेंट के कार्यकारी निदेशक पीटर बर्न्स ने कहा, विदेशी निवेशकों ने इस साल की दूसरी तिमाही के दौरान मध्य लंदन में विकास के अवसरों में खासी रूचि दिखाई है। इंडिया बुल्स के 22 हनोवर स्क्वेयर का सौदा 2014 की दूसरी तिमाही का सबसे बड़ा सौदा रहा। यह सौदा 15.5 करोड़ पाउंड का था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।